फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक मासूम करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब घर के लोग इधर-उधर काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मासूम पंखे के पास पहुंच गया। पंखे को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे चोपदार अलीपुर चकराई गांव में राकेश कुमार का छह वर्षीय मासूम अरुण कुमार घर में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते अचानक पंखे के पास चला गया। पंखे में करंट उतर रहा था। इससे उसे करंट लग गया। परिवारीजन उसे सीएचसी दीनशाह गौरा लेकर गए जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। मां गुड़िया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। चार बहनों पूनम, निशा, मनीषा व पारुल में मृतक सबसे छोटा और घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें