फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कार की चपेट में आने से मासूम की मौत

Wed, 08 Jul 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। जमुनापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास अपने भाई की गोद से छिटककर गिरा डेढ़ वर्ष का मासूम कार की चपेट में आ गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। कार चालक उसे तुरंत सीएचसी ले गया, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के धोबहा निवासी जयराम नाई अपनी ननिहाल शहजादपुर में रहते हैं। वह क्रॉसिंग के पास सैलून की दुकान चलाते हैं। मंगलवार शाम को उनके डेढ़ साल के बेटे रौनक को गोद में लेकर उनका बड़ा बेटा प्रिंस पड़ोस में खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रही कार को देखकर प्रिंस भागने लगा तो गिर पड़ा, जिससे रौनक भी उसकी गोद से छिटककर कार की चपेट में आ गया।

हादसे से रौनक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसके नाक व मुंह से खून निकलने लगा। रौनक की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल ओम प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें