फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बच्ची की मौत, 10 भर्ती

Wed, 20 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में डायरिया का प्रकोप नहीं थम रहा है। मंगलवार को एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती किए गए। एक तरफ संक्रामक रोग बढ़ता जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। रोग फैलने की सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीमें गांव नहीं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र के रोगी इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के धमसी राय का पुरवा गांव निवासी पप्पू की बेटी मीना (तीन माह) कई दिन से डायरिया से पीड़ित थी। हालत गंभीर होने पर उसे सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इसके अलावा डलमऊ क्षेत्र के बंदीपुर निवासी नितिन (1), साजन (2), अर्जुन (3), डीह क्षेत्र के अंश (3), राहुल (5), यश (5), अनुज (10), अंकित (15), राही ब्लॉक क्षेत्र के भुएमऊ की आंचल (12), पार्वती (8) भी डायरिया से पीड़ित हैं। इन सभी को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी-पीएचसी में ठीक से रोगियों का इलाज न होने के कारण वह जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें