फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छठ महापर्व की शुरुआत, घरों से घाटों दिखी रौनक

Sat, 14 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सूर्य उपासना के चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। घरों में छठ मइया के गीत गूंजने लगे हैं। व्रती महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई के बाद अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया।
विज्ञापन


पूर्वांचल और बिहार से जुड़े परिवारों में महापर्व को लेकर खासा उत्साह है। कई दिन से पूजा की तैयारियों में जुटे लोगों ने शनिवार को भी पूजन सामग्री की खरीदारी की। सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी और सिविल लाइन समेत अन्य बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सजी रहीं। महिलाओं ने पूजा के लिए साड़ियों की भी खरीदारी की।

महापर्व को देखते हुए गंगा, सई नदी और शारदा नहर के घाटों पर तैयारियां की जा रही हैं। डलमऊ के गंगा तट के अलावा शहर के राजघाट और मुंशीगंज में सई नदी तट तथा सुल्तानपुर रोड स्थित शारदा नहर के किनारे पूजा की व्यवस्था की जा रही है। रविवार से मंगलवार तक इन घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन


शहर के आईटीआई, कल्लू का पुरवा, शक्तिनगर, इंदिरा नगर, सोनिया नगर और रेलवे कॉलोनी में रहने वाले पूर्वांचल व बिहार के परिवारों में पर्व की रौनक दिखने लगी है।

शनिवार को खरना होगा। इस दिन व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। छठ महापर्व 16 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें