रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के भटपुरवा के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।परहरी निवासी दिव्यांशु (20) किसी काम से जगतपुर आए थे। शुक्रवार को बाइक से घर लौटते समय भटपुरवा के पास डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. लाइक अहमद ने बताया कि घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।