फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हुसैन का चेहल्लुम 3 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में इमाम हुसैन एवं शहीदाने कर्बला का चेहल्लुम अंजुमन सज्जादिया की सरपरस्ती में 3 अक्तूबर को अकीदत के साथ होगा। यह जानकारी अंजुमन के अध्यक्ष सरताज हैदर रिजवी ने दी। सोमवार को हुई अंजुमन की बैठक में शहर के चार इमामबाड़ों में मजलिसों के आयोजन की रूपरेखा भी तय की गई।
विज्ञापन

अंजुमन सज्जादिया के शोबा-ए-अजा की कार्यसमिति की अहम बैठक सेक्रेटरी सैयद वसी अजहर नकवी के आवास में सरताज हैदर रिजवी की अध्यक्षता में हुई। वसी अजहर ने कोविड-19 की गाइड लाइन के दिशा निर्देशों के मुताबिक चेहल्लुम के कार्यक्रम होंगे। शहर के चार इमामबाड़ों में मजलिसें होंगी।
सबसे पहले सुबह 8 बजे खिन्नीतला स्थित इमाम बारगाह जव्वाद हुसैन मरहूम में होने वाली मसलिस को इमामे जुमा मौलाना शहवार काजमी खिताब करेंगे। मजलिस का आगाज यादगार काजमी व बखशिश हसनैन सोज व सलाम से करेंगे।
विज्ञापन

मातमी अंजुमने अपने खास अंदाज में नौहाख्वानी व सीनाजनी करेंगी। अंजुमन हैदरिया जानसठ, जाफरिया जलालपुर, हैदरिया सुल्तानपुर, दस्ता-ए-जैनुल एबा तथा दस्ता-ए-जैनुल एबा कदीम खिराजे अकीदत पेश करेंगी।
उन्होंने बताया कि दोपहर में गुलाब रोड स्थित कौमी इमामबारगाह सैयद कल्बे अब्बास मरहूम में अंजुमन मातम करेंगी। यहां से किला बाजार कजियाना में इमाम बारगाह मीर सज्जाद हुसैन मरहूम में एक अंजुमन तथा इमामबारगाह मीर मुज्तबा हुसैन में सभी अंजुमने मातम कर इमाम हुसैन को पुरसा पेश करेंगी।
विज्ञापन

बैठक में मुजाहिद हुसैन, रियाजुल हसन जाफरी, अहमर मेहंदी नकवी, इमरान रजा, अलमदार हुसैन, नासिर रजा व शमीम अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें