फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो ट्रेनों में चेकिंग, 245 बेटिकट यात्री पकड़े

Sat, 16 May 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बृहस्पतिवार की रात लखनऊ और रायबरेली के बीच चलने वाली ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान 245 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे किराया और जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


यह अभियान लखनऊ से शुरू होकर लखनऊ-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रायबरेली पहुंचा, फिर प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस से वापस लखनऊ लौटा। चेकिंग दल का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव ने किया, जिसमें सात टिकट चेकिंग स्टाफ और छह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान शामिल थे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए यात्रियों से एक लाख रुपये से अधिक किराया और 82 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया। इस अभियान के माध्यम से कुल एक लाख 83 हजार 370 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। चेकिंग के दौरान ट्रेनों में अफरातफरी का माहौल रहा और बिना टिकट यात्री बचने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें