फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में रुपये वसूल कराया प्रसव, प्रमुख सचिव गुस्साए

Fri, 31 Jul 2015 11:39 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव अरुण सिंघल के सामने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों की अवैध वसूली की कलई खुल गई। बछरावां सीएचसी पहुंचे प्रमुख सचिव के सामने यह मामला आया।
विज्ञापन


दर्द से कराह रही प्रसूता से 500 रुपये वसूलने के बाद उसे भर्ती करके प्रसव कराया गया। गुस्साए प्रमुख सचिव ने सीएमओ को मामले की जांच करकर दोषी पर कार्रवाई के आदेश दिए।

शुक्रवार को लखनऊ वापस होते समय प्रमुख सचिव अरुण सिंघल ने बछरावां सीएचसी का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती जलालपुर निवासी गुड़िया के पिता अजय रावत ने प्रमुख सचिव को बताया कि वह गुरुवार को बेटी को लेकर अस्पताल आया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने एक हजार रुपये मांगे। इंकार करने पर कहा यहां प्रसव नहीं हो पाएगा, रायबरेली ले जाना होगा। बाद में 500 रुपये दिया तो बेटी को भर्ती करके प्रसव आसानी से कराया।

 मामले को सुनकर बगल में खड़े सीएमओ डॉ. राकेश कुमार की ओर देखते हुए उन्होंने गुस्सा जताया। कहा कि सीएमओ मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें