प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली महिला किसान बछरावां की राजकुमारी।
- फोटो : प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली महिला किसान बछरावां की राजकुमारी।
रायबरेली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में सपा कार्यालय में मनाई गई। जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही किसानों के मसीहा थे उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में किसानों की भलाई हेतु किसान केंद्रित योजनाएं, भूमि सुधार, जमींदारी उन्मूलन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया। प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि चौधरी साहब ईमानदार एवं मेहनती राजनेता थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश यादव, मो. अरशद खान, आफताब अहमद, रज्जू खान, शिवनारायण सोनकर, श्रवण चौधरी, राजेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
प्रदेश में राजकुमारी को मिला प्रथम पुरस्कार
बछरावां। ब्लॉक क्षेत्र के नीवा की रहने वाली महिला किसान राजकुमारी पत्नी अरुण कुमार सिंह को लखनऊ में आयोजित किसान सम्मान दिवस में सम्मानित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा ने बताया कि 2025-26 में संरक्षित खेती के श्रेणी में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकुमारी को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर राजकुमारी ने खुशी जताई है।