फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रास्ता बदलने से नहीं आई उद्योग नगरी

Tue, 14 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस सोमवार को नहीं आई, जबकि कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। लोकमान्य तिलक (मुंबई) से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस को कानपुर से मार्ग परिवर्तन के कारण प्रयागराज के रास्ते चलाया गया। इससे यह ट्रेन लखनऊ के रास्ते नहीं चली, जिससे रायबरेली भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ने लगभग साढ़े तीन घंटे और बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने करीब पौने दो घंटे यात्रियों को इंतजार कराया। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत ने आधे घंटे इंतजार कराया।
यह ट्रेन गोरखपुर से ही विलंब से चली। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उद्योग नगरी एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन क्यों किया गया, इस बारे में जानकारी नहीं है। विलंब से आने वाली सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें