फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: इंटरसिटी में चेन पुलिंग, पहियों से निकली चिंगारी

Thu, 07 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड में मोहनलालगंज और बछरावां रेलवे स्टेशनों के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग हुई। इससे फर्राटा भरती हुई ट्रेन अचानक रुकी तो पहियों से चिंगारी निकलने लगी। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस में यह घटना घटी। लखनऊ से रायबरेली के बीच यह ट्रेन नॉन स्टॉप दौड़ती है। इसीलिए लखनऊ से रवाना होते ही फर्राटा भरते हुए आगे बढ़ रही थी। मोहनलालगंज से पास होने के बाद बछरावां की तरफ आ रही थी, तभी रास्ते में चेन पुलिंग हो गई। घटनास्थल कनकहा स्टेशन के निकट बताया गया है। चेन पुलिंग होते ही फर्राटा भर रही ट्रेन अचानक रुकी तो पहियों से चिंगारी निकलने लगी। यह देखकर आसपास मौजूद लोग भागने लगे।

यात्री राम सुमेर, विनोद, नंदकिशोर, राजू ने बताया कि ट्रेन तेजी से दौड़ रही थी, तभी अचानक ट्रेन की रफ्तार थम गई। पहियों से चिंगारी निकलने का पता चला तो किसी अनहोनी की आशंका हुई, लेकिन कुछ देर बाद जानकारी हुई कि चेन पुलिंग के चलते ऐसा हुआ है। करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, फिर रवाना कर दी गई। बछरावां के आरपीएफ इंचार्ज एसके राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच शुरू कर दी गई है। चेन पुलिंग किसने की है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें