फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद केंद्र पर धान डंप, तौल हुई ठप, किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ौ-रायबरेली में बुधवार को दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के साईं स्थित धान खरीद केंद्र में प्रदर्शन कर? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के धान खरीद केंद्र साई में किसानों से खरीदा गया धान डंप है। कई दिन बीतने के बावजूद संबंधित राइस मिल संचालकों ने उठान नहीं की। जिसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। खरीद केंद्र में किसानों का धान रखने के लिए जगह नहीं है। खरीद केंद्र पर धान लेकर आने वाले किसान चक्कर काट रहे हैं। इसके विरोध में बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन करके धान खरीद शुरू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

धान खरीद केंद्र साईं में 18 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। अब तक नौ हजार क्विंटल खरीद हो चुकी है। शुरुआती दौर से ही धान उठान में हीलाहवाली हो रही है। धान लेकर आए किसान रामशरण, राजेश बहादुर व विजय बहादुर ने बताया कि किराए पर ट्रैक्टर-ट्रॉली करके धान खरीद केंद्र तक लाए थे। खरीद न हो पाने से बोरियां उतारकर रख ली है। अब उनकी रखवाली कर रहे हैं।
जगतपाल, शिवप्रताप सिंह व दलबहादुर ने बताया कि हम लोग तौल का इंतजार कर रहे हैं। धान खरीद केंद्र पर तौल न होने से मजबूरी में किसान बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर है। खरीद केंद्र प्रभारी राजाराम यादव ने बताया कि धान उठान न होने से अब धान रखने की जगह नहीं बची है। उठान होने के बाद ही धान खरीदा जाएगा। एडीओ सहकारिता आमूद आनंद ने बताया कि राइस मिल संचालकों को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें