फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर मना बूथ-डे

Sun, 22 Jan 2017 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
voter id - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शनिवार को पहली बार मतदान केंद्रों पर बूथ-डे मनाया गया। इस दौरान वोटरों को जहां मतदाता सूची दिखाई गई, वहीं नए वोटर कार्ड का वितरण किया गया। सभी से हर हाल में 23 फरवरी को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा ने कई बूथों का निरीक्षण किया। लोगों से मतदान करने की अपील की। साथ ही बूथों पर खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर जिले के 2073 बूथों पर बूथ-डे मनाया गया। सुबह बीएलओ समेत अन्य लोग बूथों पर पहुंचे।

बूथों के अंतर्गत आने वाले वोटरों को नई मतदाता सूची दिखाई। नए वोटर कार्ड का वितरण किया गया। डीएम अनुज कुमार झा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मधुपुरी, प्राथमिक स्कूल सुलखयापुर, बेलाभेला, बेला भुसासी एवं प्राथमिक स्कूल कोड़रस जहांनपुर के बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम ने वोटरों से 23 फरवरी को कामकाज छोड़कर मतदान करने की अपील की। साथ ही बिजली कनेक्शन, प्रसाधन की व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व शत्रोहन वैश्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें