निफ्ट के लेदर डिजाइन विभाग का द्वितीय व एसेसरी डिजाइन विभाग के छठे बैच की ओर से गुरुवार की देर रात को डिजाइन शो केस और लेक्जॉटिक फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया।
रैम्प उतरे छात्राओं ने कैटवॉक किया, तो तालियां बजाकर छात्र-छात्राओं ने उत्साहवर्धन किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी के निदेशक डॉ. भरत शाह ने कहा कि आधुनिक माहौल में छात्र-छात्राओं को तैयार करना और फैशन संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देना ही मुख्य उद्देश्य है।
इस दौरान रैम्प पर अर्चना, आकांक्षा, शिप्रा, इला, गौतम, जया, शिप्रा, अंकिता आदि ने कैट वॉक कर खूब धमाल मचाया। रंग-बिरंगे पोशाक में प्रतिभागियों की सभी ने हौसला बढ़ाया। इस मौके पर निफ्ट संयुक्त निदेशक अखिल सहाय, केके बाबू, लाल सिंह मौजूद रहे।