फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से 11 बच्चे बीमार

Fri, 20 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
डायरिया से बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में गर्मी के साथ ही संक्रामक रोग का खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को 11 बच्चे डायरिया की चपेट में आने से वार्ड में भर्ती किए गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में रोगियों की तादाद बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों का मानना है कि गर्मी की वजह से ऐसा हो रहा है। इसलिए जरूरी है कि खानपान पर सावधानी बरती जा रही है।

इधर, गर्मी बढ़ने की वजह से संक्रामक रोग पैर पसार रहा है। शुक्रवार को डलमऊ की चाहत (2), उमरी के कैलाश (8), गंगागंज गांव के कृष्णा (1) भदोखर के संदीप (4), फुरसतगंज के अभिषेक (3), डीह के हिमांशू (डेढ़), गुरुबख्शगंज करन (4), खीरों के सतीश (3), सलोन के सृष्ठा (सात माह), बेलाखारा के रंजीत (आठ माह),  मयंक गुप्ता (4), बहादुरपुर के अभिषेक (1) को डायरिया से बीमार होने पर जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रोगियों की तादाद बढ़ती जा रही है। हालात यही रहे तो बच्चा वार्ड में रोगियों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ जाएंगे। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही धूप से बच्चों को बचाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें