फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो बोरियों में मिले गोवंश के अवशेष

Wed, 24 Jun 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। मिल एरिया क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो गोवंश के अवशेष मिलने से खलबली मच गई। गोवंश के अवशेष रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मलिकमऊ ओवरब्रिज के नीचे मिले। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क किनारे दो बोरियां देखीं। पास जाकर देखने पर उनमें गाय के बछड़ों के शव थे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ओवरब्रिज के ऊपर से बोरियां फेंककर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम भेजी गई थी। जांच में मृत बछड़ों को बोरी में भरकर फेंका जाना पाया गया। पुलिस ने अवशेषों को उचित स्थान पर ले जाकर दफन करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें