फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मवेशियों ने रोका रास्ता, वंदेभारत एक घंटे लेट

Fri, 23 May 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री और ट्रैक पर चल रहा पटरियां बदलने का काम।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। बृहस्पतिवार को छुट्टा मवेशियों ने वंदेभारत एक्सप्रेस का रास्ता रोक लिया, जिससे यह ट्रेन एक घंटे विलंब से आई। दूसरी तरफ पद्मावत और ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों ने भी कई घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन



प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत शाम को एक घंटे विलंब से रायबरेली पहुंची। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के भदरी और लाल गोपालगंज स्टेशनों के बीच यह ट्रेन करीब पौन घंटे खड़ी रही। मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए थे। दूसरी तरफ दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा सात घंटे देर से आई।

यह गाड़ी मौसम के बदले मिजाज के कारण दिल्ली और गाजियाबाद के बीच ज्यादा प्रभावित हुई। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने चार घंटे और प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन



फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल ट्रेन सवा चार घंटे विलंब से आई। प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-देहरादून जनता मेल एक घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर व प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस पौन घंटे और शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से प्रभावित हुई। इस जिले में किसी ट्रेन का संचालन नहीं बिगड़ा। वंदेभारत भी पहले से काफी लेट होने के कारण देर से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें