फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डेढ़ लाख रुपये हड़पने पर मुकदमा

Thu, 13 Nov 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही एक कंपनी के कर्मचारी पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने व जान से मारने धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आरोपी उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन



क्षेत्र के मतरौली बाबूगंज निवासी अमित कुमार बाबूगंज बाजार में श्री बालाजी किराना स्टोर व चूल्हा रिपेयरिंग सेंटर चलाते हैं। उनकी दुकान से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के थाना लमगड़ा के तल्ली तोली खरसू गांव निवासी गोधन सिंह राशन का सामान उधार लेता था। कुछ पैसा वापस भी करता था। लेन-देन में उसका बकाया डेढ़ लाख रुपये हो गया। दुकानदार ने पैसा मांगा तो उसने समझौता पत्र लिखते हुए हर माह की 10 तारीख को तीन-तीन हजार देकर भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन पैसा वापस नहीं किया, बल्कि अपने गांव चला गया।

अमित ने फोन कर उससे पैसा मांगा तो आरोपी ने पैसा वापस न करने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय से गुहार लगाई तो कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें