फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मंत्री का पुतला फूंकने पर 10 कांग्रेसियों पर केस

Thu, 18 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंकने और अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में कांग्रेस पार्टी के 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस की तरफ से प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सांसद राहुल गांधी बीते 10 सितंबर को जिले आगमन पर आए थे। इस दौरान राज्यमंत्री ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर राहुल का काफिला रोक लिया था। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज थे। चक अहमदपुर नजूल निवासी एवं भाजपा के सक्रिय सदस्य आशीष कुमार पाठक के मुताबिक बीते 15 सितंबर को दीवानी कचहरी के पास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का पुतला फूंका था। उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। ऐसा करके जिले के माहौल को खराब करने की कोशिश की गई।

सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आमीन पठान, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, शिवांशू मौर्य, अतुल शर्मा, अभिषेक मौर्या, शुभ कुमार, शिवा मौर्या, रमाशंकर, शिवशंकर, बृजेश कुमार निवासी अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें