फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार समेत गंगा में गिरा युवक, मौत

Tue, 24 Jan 2017 12:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गंगा में गिरी कार को निकालते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह कार सवार युवक गंगा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। यह पुल रायबरेली और फतेहपुर जिले को जोड़ता है। कार के पानी में गिरते ही तेज धमाका हुआ, जिससे गूंजी आवाज से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पहुंची और कार की खोजबीन शुरू कराई। काफी देर बाद कार सवार युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मूल रूप से कुरौली बुधकर गांव निवासी सुनील कुमार (26) मुराईबाग कस्बे के शंकर नगर मोहल्ला निवासी चाचा पुरुषोत्तम के घर में रहता था।

सुनील कुमार कस्बे में अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन था। सोमवार सुबह घर में कार धुलवाने की बात कहकर घर से निकला था। बेकाबू कार रायबरेली-फतेहपुर मार्ग पर श्मशान घाट पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


पुलिस गोताखोरों की मदद से कार के गेट को किसी तरह खोलकर सुनील को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। शव को बाहर निकालने के बाद रस्सी के सहारे कार को बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक कार की गति काफी तेज थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंंग एक के बाद सात रेलिंग टूटीं। कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है।

वहीं घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे। पत्नी आरती के आंसू थम नहीं रहे हैं। मां को रोता देख बच्चे आनंद (5) और रजन (6) के आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें