फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयर फटने के बाद कार पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर के पास कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रयागपुर नदौरा गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी परिवार के साथ कार से दर्शन करने मंगलवार को प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर के पास स्थित हौदनाथ मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि तिवारीपुर गांव के पास अचानक कार का पिछला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गईं। हादसे में वीरेंद्र तिवारी, मां मालती देवी, भाई शिवेंद्र तिवारी, बेटा अनुराग व पत्नी सीमा घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर लाया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सत्यपाल ने बताया कि हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें