फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने में आमने-सामने भिड़ी कार, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार तड़के रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने में दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दो लोग की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सलोन ले जाया गया, जहां पांच की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सलोन के पूरे गौतमन मजरे तिवारीपुर निवासी अजय साहूू साइकिल से आलू खरीदने सलोन मंडी समिति जा रहा था। तभी हाईवे पर एनीमल ब्रीडिंग सेंटर के निकट साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में लखनऊ से प्रतापगढ़ की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। चपेट में आकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार अतीश कुमार (25) निवासी नई बस्ती, लखनऊ की सलोन सीएचसी में मौत हो गई।
वहीं कार सवार अभिषेक कुमार उर्फ त्रिलोक (23) निवासी नई बस्ती निकट अंबेडकर मूर्ति लखनऊ के अलावा पवन (28), विशाल (22) घायल हो गए। इसके अलावा दूसरी कार पर सवार जितेंद्र बहादुर सिंह (65) निवासी दहिलामऊ प्रतापगढ़, आदित्य सिंह (20) व मयंक यादव (21) निवासी चकिया थाना चंदौली को सीएचसी ले जाया गया।
घायलों में पांच की हालत नाजुक होने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अभिषेक उर्फ त्रिलोकी ने भी दम तोड़ दिया। सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
बेकाबू वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत
बछरावां। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सरैया गांव के पास गुरुवार को बेकाबू वाहन की टक्कर से कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई।
औरैया जिले के थाना अजीतमल के पृथ्वीपुर बिलावा गांव निवासी मनु (25) पिछले कुछ महीने से महराजगंज में अपने अन्य साथियों के साथ रहकर फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। तीन दिन पहले वह अपने गांव गया हुआ था। गुरुवार को औरैया से महराजगंज वापस बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि मृतक की एक जुलाई 2021 को शादी हुई थी। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें