फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र के 200 मीटर पर पोस्टर, ईंट-पत्थर मिले तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त रंजन कुमार और आईजी लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को बचत भवन में पुुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की प्रचार सामग्री और लेखन न हो।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के 200 मीटर के अंदर कोई पोस्टर, वॉल राइटिंग के अलावा ईंट-पत्थर जमा होे तो उसे तत्काल हटवा लें। यदि बाद में ऐसा पाया जाता है तो खैर नहीं।
मंडलायुक्त और आईजी ने कहा कि ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील है। इसलिए वहां पर चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि एसडीएम और सीओ की टीमें मतदान केंद्रों का जायजा ले लें। यदि वहां पर चुनाव संबंधी कोई कमी रह गई है तो उसे दूर करा लें। चुुनाव के दौरान किसी तरह की समस्या न आने पाए, इसका ख्याल रखें।
उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार का भय व दबाव बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी गांवों का भ्रमण कर तथा मतदाता को स्वेच्छा व बिना भय के मतदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक, सरकारी भवन पर पोस्टर, होर्डिंग लगी है तो उसे तत्काल हटा दें। साथ ही उसका खर्चा प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई भी करें।
आईजी ने कहा कि चुनाव एक महायज्ञ की भांति है, जिसमें सभी अधिकारी, कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें। एसडीएम-सीओ क्षेत्र में साथ जाएं।
अराजकतत्वों को चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अपराधियों पर निगरानी करें। यदि कोई अपराधी किसी वोटर को किसी के पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे जेल भेजा जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, सीडीओ प्रभाष कुमार ने मंडलायुक्त और आईजी को चुनाव तैयारियों की जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां कराई जा रही हैं। एसपी ने बताया कि 75 हजार से ज्यादा लोगों को शांतिभंग के तहत पाबंद किया जा चुका है। अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा रही है। बैठक में सभी एसडीएम-सीओ और थानेदारों ने भाग लिया। इस मौके पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें