फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत

Sat, 17 Jun 2017 11:11 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर शनिवार की सुबह एक कार डिवाइडर से जा टकराई। इससे चालक की मौत हो गई, जबकि उस पर सवार सीमेंट-सरिया व्यवसायी घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, हरचंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो मोपेड सवार युवकों को कार ने कुचल दिया। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराईबाग निवासी प्रशांत जायसवाल सीमेंट-सरिया व्यवसायी है। सुबह किसी काम से कार से महराजगंज जा रहा था। कार चालक जयशंकर निवासी दरबानी हार डलमऊ चला रहा था। एफसीआई गोदाम के पास हाईवे से बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई।

इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चालक जयशंकर की मौत हो गई, जबकि व्यवसायी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थानेदार विजय प्रताप यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उधर, हरचंदपुर थाना क्षेत्र में डिडौली के पास दो मोपेड सवार युवकों को लखनऊ की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे एक मोपेड पर सवार लालू निवासी खालीसहाट की मौत हो गई, जबकि हरिकेश घायल हो गया।

हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थानेदार धीरेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें