फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार रजबहे में अतिक्रमण जस का तस, बैरंग लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तहसील क्षेत्र से होकर निकले ऊंचाहार रजबहे में कब्जे की नियत से अवैध तरीके से छत डाल दी गई। सिंचाई विभाग की टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन

टीम ने मामले की शिकायत कोतवाली में की, लेकिन कोई सहयोग नहीं मिलने की वजह से टीम बैरंग वापस लौट आई। जांच रिपोर्ट आने के बाद अतिक्रमण हटवाने के लिए जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र से निकले ऊंचाहार रजबहा के किलोमीटर संख्या 20.400 बहेरवा गांव के पास रजबहे में पिलर खड़ा करके छत डाल दी गई। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस और एसडीएम ऊंचाहार से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने शिकायत मिलने पर जूनियर इंजीनियर रामबहादुर की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच की तो मामला सही मिला। जांच रिपोर्ट में अवर अभियंता ने बताया कि सूचना देकर ऊंचाहार पुलिस से सहयोग मांगा गाया, लेकिन किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिला।
यह कहते हुए टाल दिया गया कि आप अपने उच्चाधिकारियों द्वारा एसडीएम ऊंचाहार से आदेश करवा। इसके बाद एक दिन सभी अवैध कब्जे हटवा दिए जाएंगे। किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने पर टीम विभागीय अभियंताओं को रिपोर्ट सौंप दी है।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि मामला एसडीएम और ऊंचाहार पुलिस के संज्ञान में है। जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने की बात सामने आई है।
मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उधर, कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामला राजस्व का है। तहसील से राजस्व टीम आने के बाद पुलिस बल मौके पर भेजाकर कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें