फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री की लग्जरी गाड़ी ने युवक को मारी टक्कर, घायल

Tue, 24 Jan 2017 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
सूबे के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी ने सोमवार को एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है। खास बात ये रही कि घायल दर्द से कराहता रहा, लेकिन मंत्री ने वहां पर रुकना उचित नहीं समझा। इससे क्षेत्रीय लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। लोगों ने घायल को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

नसीराबाद थाना क्षेत्र के झूलामऊ गांव निवासी अब्दुल करीम सोमवार को फुरसतगंज से अकेलवा बाजार बाइक से जा रहा था। भुक्तभोगी का कहना है कि अकेलवा चौराहा स्थित पेट्रोल टंकी के पास जायस की तरफ से आ रहे कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की फारचूनर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सिर पर पैर आदि में चोट आने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद गाड़ी सवार मंत्री ने रुकना उचित नहीं समझा और आगे निकल गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंचे और हादसे के बाद मंत्री के यहां न रुकने पर सख्त नाराजगी जताई।

घायल को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया और इसके बाद थाने में जाकर तहरीर दी। घायल ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करती रही। यही वजह है कि तहरीर मिलने के बावजूद अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

फुरसतगंज कोतवाल राम अवतार का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की लग्जरी गाड़ी की टक्कर से घायल होने की तहरीर दी है। जांच कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें