फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वाहन चेकिंग से त्रस्त व्यापारियों ने घेरा थाना, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस की वाहन चेकिंग से त्रस्त व्यापारियों ने गुरुवार को गुरुबख्शगंज थाने का घेराव किया। इस दौरान हंगामा किया और व्यापारी एकता जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। एसओ संतोष कुमारी ने किसी तरह व्यापारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज सीओ लालगंज इंद्रपाल की अगुवाई में गुरुवार सुबह पहले तो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुबख्शगंज कस्बे में रूट मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस ने मुख्य चौराहे पर वाहन चेकिंग प्रारंभ कर दी।
जिससे धनतेरस की खरीदारी करने आए ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। इससे पुलिस वाहन चेकिंग से त्रस्त व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष लाला गुप्ता की अगुवाई में व्यापारी नारे लगाते हुए गुरुबख्शगंज थाने पहुंच गए। सीओ लालगंज इंद्रपाल सिंह और थानाध्यक्ष संतोष कुमारी सिंह को अपनी व्यथा बताई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष लाला गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लागू हुए लॉकडाउन के प्रारंभ से ही मुख्य चौराहे पर पुलिस चेकिंग से आसपास के गांवों की जनता में पुलिस चेकिंग का भय व्याप्त हो चुका था।
अनलॉक प्रक्रिया चालू होने के बाद दुकानदारों के चेहरों पर खुशी लौटनी प्रारंभ हुई, लेकिन मुख्य चौराहे पर प्रतिदिन पुलिस वाहन चेकिंग लगने और चालान काटे जाने के कारण ग्रामीण जनता चौराहे आने से वैसे भी कतरा रही है।
लाला गुप्ता ने सीओ लालगंज और थानाध्यक्ष गुरुबक्शगंज से धनतेरस और दीपावली के त्यौहार पर मुख्य चौराहे पर वाहन चेकिंग न करने और खरीदारी करने आए ग्राहकों का चालान न काटे जाने की मांग की।
सीओ ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार मुख्य चौराहों पर पुलिस चेकिंग लगाना अनिवार्य है। त्योहार पर केवल संदिग्ध लोगों की चेकिंग कराई जाएगी। इस मौके पर तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें