फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खाकी का शिकंजा, आठ हजार वाहनों की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खुशियों के पर्व पर दिवाली और धनतेरस पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। अपराधी किसी तरह की वारदात को अंजाम न दे सके, इसके लिए धनतेरस पर गुरुवार सुबह से ही वाहनों की चेकिंग कराई गई। जिले के 18 थानों पर 50 पुलिस बैरियर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

खासकर शहर और पड़ोसी जनपदों की सीमा पर अधिक फोर्स को चौकन्ना किया गया। शहर के साथ ही देहात क्षेत्रो में पुलिस ने रूट मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने सुपर मार्केट, डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा समेत अन्य स्थानों पर वाहनों की चेकिंग कराई। मिल एरिया थानेदार धर्मेंद्र दुबे ने रतापुर व अमावां चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कराई।
विज्ञापन

भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय, जगतपुर कोतवाल अमरनाथ यादव ने भी वाहनों की चेकिंग कराई। साथ ही रूट मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास भी कराया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि करीब आठ हजार वाहनों की चेकिंग कराई गई।
गाड़ी नंबर और वाहन मालिक का नाम पता रजिस्टर में दर्ज कराया गया। संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए यह कराया गया। सीओ और थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखें। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें