फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और पिकअप भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत

Thu, 19 Nov 2015 11:22 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जबकि पति, देवर और एक अन्य बेटे समेत परिवार के ही पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सभी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। टूरिस्ट बस में दक्षिण भारत के लोग सवार थे, जो हादसे के बाद दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हो गए।

बाराबंकी की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रम्हनान निवासी कृष्णकुमार बुधवार को परिवार के साथ अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव सेमरौता परिवार के साथ मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


बुधवार रात सभी हैदरगढ़ वापस जा रहे थे। कृष्णकुमार पिकअप चला रहा था। उसकी पत्नी ममता (30), बेटा सत्यम (4), सक्षम (7) भतीजा अंशू (6), आयु (4) और छोटे भाई किशन चंद्र की पत्नी रीता आगे बैठी थी।
विज्ञापन


जबकि किशन चंद्र पीछे बैठा था। इसी दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर इन्हौंना के पास सामने से आ रही टूरिस्ट बस से पिकअप की भिड़ंत हो गई।

टक्कर लगने के बाद पिकअप सड़क पर पलट गई, और सभी सवार उसमें दब गए। इन्हौंना चौकी पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक ममता, रीता और सत्यम की मौत हो चुकी थी।

वहीं कृष्ण कुमार, उसका भाई, एक अन्य बेटा और दोनों भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया।

सभी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा रेफर दिया। थानेदार दिनेश यादव ने बताया कि बस में दक्षिण भारत के लोग सवार थे।

ये लोग नैमिषारण्य से दर्शन करके बनारस जा रहे थे। हादसे के बाद बस में सवार टूरिस्ट दूसरे वाहन से मंजिल को रवाना हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें