फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जीजा, साले और भांजे की मौत

Sun, 18 Jun 2017 11:11 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नागपुर में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन लोगों की महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वाले आपस में जीजा, साले और भांजे थे। यह सभी कन्याकुमारी, रामेश्वरम् के दर्शन के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले माध्यमिक वित्तविहीन स्कूल प्रबंधक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार त्रिपाठी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एक साथ तीन लोगों की मौत की सूचना घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। घर पर नाते-रिश्तेदारों का आना जाना लगा है। देर रात शवों के घर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे पारी गांव निवासी विजय कुमार त्रिपाठी (51) शांती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज पारी के प्रबंधक और माध्यमिक वित्तविहीन प्रबंधक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार त्रिपाठी, अपने जीजा प्रेम नारायण (50) और भांजे संदीप मिश्रा के साथ कन्याकुमारी और रामेश्वरम् दर्शन करने गए थे। वहां से सुबह कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बताते हैं कि नागपुर से 120 किमी दूर यावत महल के पास सामने से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। हादसे में विजय, उनके जीजा प्रेम नारायण और भांजे संदीप की मौत हो गई। हादसे की सूचना यहां पहुंचने पर परिवारीजन दहाड़े मारकर रो पड़े।

बंगलूरू में मृतक स्कूल प्रबंधक के परिवारीजन रहते हैं। वहीं से वे मौके पर पहुंचे हैं। देर रात तक शव गांव पहुंचने की बात कही जा रही है। इस हादसे से परिवारीजन ही नहीं, बल्कि ग्रामीण भी गमगीन हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें