फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकान सस्पेंड दो दुकानदारों को नोटिस

Sat, 17 Jun 2017 11:20 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
डीएपी
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने शनिवार को खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान खामियां मिलने पर उर्वरक की एक दुकान को जहां सस्पेंड कर दिया, वहीं दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। खाद के दस और धान के बीज के नौ नमूने भरे। इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


खरीफ की फसल की बोआई-रोपाई के दौरान मिलावटी खाद व बीज की बिक्री रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने 21 दुकानों पर छापेमारी की। किलौली, अटौरा बुजुर्ग, अचलेश्वर, रहवां, हरचंदपुर, गंगागंज स्थित दुकानों पर की गई छापेमारी में 10 खाद और नौ बीज के नमूने भरे गए। इनको जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सतांव ब्लॉक के किलौली स्थित यादव ट्रेडर्स की उर्वरक की दुकान को सस्पेंड कर दिया गया है। 

यहां उर्वरक की बिक्री मनमाने तरीके से की जा रही थी। रमेश चौधरी अहमदपुर किलौली और गुप्ता ट्रेडर्स किलौली की बीज की दुकान के निरीक्षण में खामियां मिलीं। इस पर दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें