डलमऊ में एसडीएम रामअक्षयवर ने जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर शिवपुरी गांव के पास टूटे पुल से आवागमन तत्काल रोकने को कहा है। इसमें लापरवाही बरतने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कहा कि पहले पुल की मरम्मत कराई जाए, फिर आवागमन शुरू कराया जाए। गौरतलब है कि जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर शिवपुरी गांव के पास एनटीपीसी गंग नहर के पुल की बाउंड्रीवाल टूटने के अलावा बीच में धंस गया।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अभी तक न ही इसकी मरम्मत कराई न ही आवागमन रोका है। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के जेई राजपाल को बुलाकर पुल पर बाउंड्रीवाल और संकेतक लगाकर आवागमन बंद कराने के निर्देश दिए।