फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलमऊ में पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

Wed, 05 Aug 2015 12:27 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार और जल निगम के अफसरों की उदासीनता के कारण डलमऊ ब्लॉक के ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


करीब दो महीने पहले सड़क निर्माण के दौरान यहां की उतरावां ग्राम सभा में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। पीएमजीएसवाई और जल निगम के अफसर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी की बात कह रहे हैं।

वहीं ग्रामीणों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जल निगम की ओर से उतरावां में बनी पानी की टंकी से करीब 20 गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है।

पीएमजीएसवाई से गांव में सड़क निर्माण हो रहा है। ठेकेदार ने मनमाने ढंग से सड़क की जेसीबी से खोदाई करा दी। इसमें करीब 200 मीटर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


इससे लोधीपुर उतरावां, डोमापुर, बनपुरवा, केसरी पुरवा, पूरे विजयी, पूरे मोहन, पूरे डाढ़, पूरे कछवाहन, पूरे कैली आदि गांव में जलापूर्ति ठप है। सूचना के बाद भी अभी तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन


गांव के राहुल सिंह, संतबक्स सिह, रामप्रकाश, जय सिंह का कहना है कि इसकी सूचना जल निगम के अफसरों को दी गई, लेकिन मरम्मत नहीं हुई।

ज्ञानेंद्र सिंह, चंद्रभूषण, शिवगोविंद, संतलाल, श्यामलाल का कहना है कि डीएम को भी ज्ञापन दिया गया। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें