बहादुर बेटी सलमा काे सम्मानित करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
लालगंज क्षेत्र के मदुरी गांव की सलमा बानो को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार मिलने पर रायबरेली मार्शल आर्ट संघ ने खुशी जताई है। चिकमंडी स्थित डॉ. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को समारोह आयोजित कर रायबरेली मार्शल आर्ट संघ ने सलमा को सम्मानित किया।
संघ महासचिव डॉ. अताउर रहमान ने बताया कि सलमा ने महज दो साल में किक बॉक्सिंग की नेशनल और स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। सलमा बानों का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। पिता की मौत के बाद जीविका चलाने के लिए खेती ओर प्राइवेट कंपनियों में काम किया।
घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया की खुराक पिलाई। परिवार की जिम्मेदारी उठाते हुए एक बहन व भाई की शादी की। ससुराल के लोगों से मुकदमा लड़ा। अपनी खेती के लिए गांव के भूमाफिया से मुकदमा लड़ा और जीत हासिल की। यहां तक की प्रधानी का चुनाव लड़ा।
बाद आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखी और बालिकाओं को ट्रेेनिंग दी। खेल के साथ-साथ सामाजिक उपलब्धियों के लिए भी प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये व सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्राप्त डिम्पी तिवारी, संतलाल, हंसराज, पप्पू आदि मौजूद रहे।