फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही मिलेंगी पुस्तकें

Sun, 04 Jan 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
राही गाेदाम में आई नये सत्र की किताबे।
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में नए शिक्षा सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई है। संभावना है कि इसी महीने के अंत तक कक्षा चार तक की शत-प्रतिशत आपूर्ति मिल जाएगी, जबकि कक्षा पांच से आठ तक की किताबें भी फरवरी तक मिलेंगी।
विज्ञापन


अब तक कक्षा एक, दो व तीन की 80 फीसदी किताबें मिल गई हैं। किताबों को जिला मुख्यालय स्थित भंडार गृह में रखा गया है। इसी महीने के अंत में किताबों को भंडार गृह से ब्लाॅक संसाधन केंद्रों तक पहुंचाने का काम शुरू किया जा सकता है, ताकि ब्लॉक संसाधन केंद्रों से सभी विद्यालयों को फरवरी के अंत तक किताबें उपलब्ध कराई जा सकें। इससे अप्रैल में नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही बच्चों को नई कक्षा में जाते ही किताबें मिलने लगेंगी। किताबों के अभाव में पढ़ाई बाधित नहीं होगी।

जिले में कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले लगभग 1.94 लाख बच्चों के लिए किताबें मंगाई गई हैं। इसके लिए दो फर्मों को क्रयादेश जारी किया गया है। सभी कक्षाओं के लिए अलग-अलग विषयों की 18.57 लाख पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएं आनी हैं। कक्षा एक से चार तक के लिए रायपुर की एक फर्म को कुल 6.95 लाख किताबें भेजनी है। पाठ्य पुस्तक के लिए 45 दिन और कार्य पुस्तिका के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। इसीलिए इस फर्म ने किताबों की आपूर्ति शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला समन्वयक अविलय सिंह ने बताया कि कक्षा एक, दो और तीन की 80 फीसदी किताबें आ चुकी हैं। बाकी किताबें भी 31 जनवरी तक आ जाएंगी। कार्य पुस्तिकाओं की आपूर्ति भी जल्दी ही मिल जाएगी। कक्षा पांच से आठ तक के लिए प्रयागराज की एक फर्म को कुल 11.62 लाख किताबों की आपूर्ति देनी है।

पाठ्य पुस्तकों के लिए 75 दिन और कार्य पुस्तिकाओं के लिए 100 दिन का समय निर्धारित किया गया है। यानी कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक पाठ्य पुस्तकों और मार्च के प्रथम सप्ताह तक कार्य पुस्तिकाओं की शत-प्रतिशत आपूर्ति देनी होगी। इस फर्म की किताबें अभी नहीं आई हैं, लेकिन यह माना जा रहा है कि इसी महीने से आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह का कहना है कि पाठ्य पुस्तकों को विद्यालयों तक पहुंचाने में कोई देर नहीं की जाएगी। हर हाल में सभी स्कूलों को 31 मार्च के पहले सभी पाठ्य पुस्तकें व कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें