फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। झपट्टी का पुरवा गांव से दो दिनों से लापता युवक का शव गांव के तालाब से शुक्रवार को बरामद हुआ है। शव को निकालने के लिए पंपिंग सेट से तालाब का पानी निकाला गया। असल में ग्रामीणों को पहले से ही आशंका थी कि युवक का शव तालाब में होगा। युवक हादसे के चलते तालाब में गिर गया या उसने आत्महत्या की, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बल्दी का पुरवा मजरे किठावा निवासी राहुल (25) तीन महीने से अपने बहनोई झपट्टी का पुरवा निवासी राधेश्याम के यहां रहता था। पांच नवंबर की शाम युवक साइकिल से घर के लिए निकला था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे अमरूपुर गांव स्थित तालाब के बाहर उसकी साइकिल खड़ी मिली थी। ग्रामीणों ने उसके रिश्तेदार को सूचना दी। देर रात अंधेरा होने के कारण तलाश नहीं की जा सकी। शुक्रवार को पंपिंग सेट लगाकर तालाब का पानी बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक का शव तालाब से बरामद हुआ। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें