फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: शाम को घर से निकला युवक, सुबह सड़क पर मिली लाश; चौकी से 500 मीटर पहुंचने में पुलिस को लगे तीन घंटे

Sun, 07 Sep 2025 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में शनिवार की शाम घर से निकले युवक की लाश सुबह सड़क पर मिली। घटना चौकी से 500 मीटर दूरी है। इसके बाद भी पुलिस को पहुंचने में तीन घंटे लग गए। 
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में रविवार को एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   

विज्ञापन


मामला डीह थाना के परशदेपुर चौकी क्षेत्र के सलोन-जायस रोड पर गेवडे मैदान के पास का है। यहां सड़क पर एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान उदयपुर मजरे पद्मनपुर बिजौली गांव निवासी भीमशंकर के बेटे विजय कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि विजय शनिवार की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। फिर वापस नहीं लौटा। 

सुबह सड़क पर शव पड़ा मिला तो राहगीरों ने उसे ईंट से कवर कर दिया। ताकि, लोगों की नजर में आ जाए। घटनास्थल चौकी से महज 500 मीटर दूर था। इसके बाद भी पुलिस को पहुंचने में तीन घंटे लग गए। सूचना पर डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज, चौकी इंचार्ज मोहित कुमार शर्मा और पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता भीमशंकर परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लाश देखी तो वह चीख उठे। उनके मुंह से सिर्फ यही निकलता रहा कि 'शाम तक सब ठीक रहा... ई का होइ गवा'। विजय अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां दिलाऊ देवी बेटे की मौत से सहम सी गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें