गंग नहर के पास जांच करती पुलिस व लगी भीड़। संवाद
डलमऊ। संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव शुक्रवार को कैनाल पंप गंग नहर द्वितीय चैनल में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के मोहल्ला टिकैत गंज निवासी छोटेलाल (60) गंगा तट डलमऊ व घरों में फूल देने का काम करते थे। वह 22 जुलाई की सुबह से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका, जिसकी सूचना डलमऊ पुलिस को दी गई थी।
शुक्रवार को संदिग्ध हालात में नाथ खेड़ा गांव के पास स्थित पंप कैनाल डलमऊ गंग नहर में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग का शव उतरता देखा, जिसकी सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी। डलमऊ पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
छोटेलाल की मौत से उनके पुत्र अभिषेक (27), पिंटू (32), मनोज (40 ) तथा पुत्री पूजा (25) का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी डलमऊ राघवन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बुजुर्ग का शव कैनाल में कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है।