फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार केंद्रों पर 23 से होगा मूल्यांकन, आई कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य 23 अप्रैल से शुरू होगा। शहर में चार मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 80 फीसदी से ज्यादा कॉपियां आ चुकी हैं।
विज्ञापन

बाकी कॉपियां भी एक-दो दिन में आ जाएंगी। किस केंद्र पर कितने परीक्षक लगेंगे, इसकी सूची अभी नहीं आई है। मूल्यांकन की तैयारियों को शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जबकि मूल्यांकन केंद्र बनाए गए राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन

चारों मूल्यांकन केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। मूल्यांकन कार्य पर कैमरे की नजर रहेगी। बाकी जरूरी व्यवस्थाएं भी पूरी कराई जा रही हैं। ज्यादातर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गईं हैं। जो बची हैं, वे भी एक-दो दिन में पहुंच जाएंगी। परीक्षकों की सूची का इंतजार किया जा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि चार केंद्रों पर 23 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी।
सीसीटीवी की निगरानी में 90 केंद्रों पर होंगे प्रैक्टिकल
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। लखनऊ मंडल के जिलों में पहले चरण में 20 से 27 अप्रैल तक प्रैक्टिकल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक की तैनाती होगी।
जिला और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। जिले के कंट्रोल रूम में नोडल नामित किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन मानीटरिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें