फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 1510 बूथों पर पहुंचे बीएलओ

Wed, 20 Aug 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन तहसील सभागार में मंगलवार को बैठक में मौजूद बीएलओ।
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम मंगलवार को शुरू हो गया। पहले दिन 1510 बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफीसर) पहुंचे। कुछ बीएलओ ने वोटर बढ़ाने का काम भी शुरू कर दिया। सदर, सलोन व ऊंचाहार क्षेत्रों में बीएलओ ने लोगों के घर पहुंचकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू किया।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर शत प्रतिशत काम को पूरा कराएं। इसमें कहीं से भी शिकायतें आने पर संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई होगी। एक जनवरी 2025 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में गांव की सरकार चुनने का अधिकार मिलेगा।

मंगलवार से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू कराया गया। पहले ही दिन सभी बीएलओ गांवों में पहुंचे। कुछ बीएलओ ने काम शुरू नहीं किया तो 500 से अधिक गांवों में बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर वोटरों के नाम बढ़ाने और घटाने का काम शुरू कर दिया। एडीएम ने बताया कि मंगलवार से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। सभी बीएलओ को घर-घर जाकर शत प्रतिशत काम को समय से पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। टीमें बीएलओ के काम का निरीक्षण भी करेंगी।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन ने कहा कि गांव के लोग बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों के नाम शामिल होने की जानकारी ले सकते हैं। यदि सूची में नाम शामिल नहीं है तो सूची में नाम बढ़वाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। मृतकों के नाम भी सूची से हटाए जाएंगे।


सात दिन में एक भी गांव नहीं पहुंचे तो होगी कार्रवाई
बीएलओ को वैसे तो आवंटित बूथ में आने वाले सभी घरों में रोज जाकर पुनरीक्षण का काम करना है, लेकिन लगातार सात दिन में एक भी दिन गांव न पहुंचने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि यदि बीएलओ गांव न आएं तो इसकी शिकायत दर्ज कराएं। संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें