फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Tue, 19 Aug 2025 02:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली)

सार

रायबरेली के बछरावां में परिजनों अस्पताल के सामने प्रसूता का शव रखकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन
हंगामे की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बछरावां कस्बे के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की गलत ढंग से ऑपरेशन कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया वहां पर उसकी मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने मृतका का शव रखकर कर लगभग छह घंटे तक हंगामा किया।

विज्ञापन


शिवगढ़ के अलौलापुर मजरे तौली गांव के रहने वाले अजय कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बीती 15 अगस्त को उनके छोटे भाई आशीष कुमार की पत्नी ममता उर्फ पूजा (23) जो की 9 माह की गर्भवती थी। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुरौना महाराजगंज लेकर गए, वहां से उसे बछरावां कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल की गाड़ी मंगवाकर भर्ती करा दिया।

परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल के डॉक्टर ने ममता का लापरवाही से सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया, जिससे ममता की हालत बिगड़ती देख उसे तुरंत दूसरे निजी हॉस्पिटल भेज दिया लेकिन वहां हॉस्पिटल प्रबंधन ने भर्ती नहीं किया तो फिर वहां से ममता को क्वीन मेरी अस्पताल लखनऊ ले गए, जहां इलाज से पहले ममता की मौत हो गई।
विज्ञापन


अजय कुमार का आरोप है कि उनके भाई की पत्नी ममता की मौत हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से हुई है। इस बारे में थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रावाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें