फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बीएलओ और लेखपाल को पीटा, ताना तमंचा

Sat, 29 Nov 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। एसआईआर के दौरान महिला बीएलओ और लेखपाल को ग्राम प्रधान ने लात घूसों से पीट दिया। आरोप है कि प्रधान ने गणना प्रपत्र फाड़ दिया। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर प्रधान व उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को ग्राम पूरे अहिरन मोहद्दीनगर मजरे पाल्हीपुर में महिला बीएलओ आरती यादव और लेखपाल अविनाश भारती मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पाल्हीपूर ग्राम प्रधान दीपक यादव अपने पिता कृष्णा यादव के साथ कार्यस्थल पर पहुंचे और व्यवधान उत्पन्न करने लगे।

महिला बीएलओ ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद लेखपाल अविनाश भी समझाने लगे। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गड़ना प्रपत्र फाड़ते हुए गालियां देनी शुरू कर दी। दोनों कर्मियों ने विरोध किया। बीएलओ आरती यादव के मुताबिक प्रधान ने लेखपाल और उस पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दोनों कर्मी जान बचाकर भागने लगे तो उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी सलोन को दी गई।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि लेखपाल की सूचना पर घटनास्थल गया था। मौजूदा हालात को देखते हुए कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें