फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाई

Mon, 09 Mar 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहीद चौक पर रविवार को धरने पर बैठे भाजपाई।
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने रविवार को नाराजगी जताई। सभी ने बिहार के मौलाना सलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। सदर विधायक अदिति सिंह, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय वाजपेयी की अगुवाई में दोपहर बाद शाम चार बजे भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे गए।
विज्ञापन


धरने पर बैठे भाजपाइयों के हाथों में तख्तियां थी, जिसमें मां का सम्मान, देश का सम्मान और मां के सम्मान में, जनता मैदान में आदि नारे लिखे थे। सदर विधायक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की ओर से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना सामाजिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन हैं। जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। समाज में नफरत फैलाने वाले तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ता विजय वाजपेयी ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सदर कोतवाली में तहरीर दी। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर सुशील शर्मा, आशुतोष पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, मंजेश सिंह, अजीत सिंह बघेल, विवेक शुक्ला, विश्व प्रकाश पाठक, सरिता सिंह, सुधा अवस्थी, सोनू गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, अश्वनी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें