फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को प्रशासन ने फतेहपुर के मंडवा जाने से रोका

Sat, 24 Oct 2015 11:42 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
45 मिनट बाद प्रशासन की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सिर्फ जिला अस्पताल फतेहपुर तक जाने की अनुमति दी गई। प्रदेश अध्यक्ष को रोके जाने के चलते भाजपाइयों में जबरदस्त नाराजगी रही।
विज्ञापन


उनका कहना है कि प्रशासन की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल करने वालों पर कार्रवाई हो, वरना भाजपा इसको लेकर आंदोलन करेगी।

फतेहपुर जिले के मंडवा गांव में दो दिन पहले मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हो गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी गेगासो होते हुए मंडवा जा रहे थे।

इसकी सूचना पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। एएसपी राममूरत यादव, एडीएम प्रशासन एससी चौधरी, सीओ लालगंज रामअर्ज के अलावा डलमऊ, सरेनी, लालगंज पुलिस गेगासो पहुंच गई।
विज्ञापन


यही नहीं फतेहपुर जिले की पुलिस भी पहुंच गई। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष गेगासो पहुंचे, वैसे ही उन्हें रोक लिया गया। एडीएम प्रशासन और एएसपी ने प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता की और शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें मंडवा न जाने की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष को रोके जाने से अन्य भाजपाई भी गेगासो पहुंच गए। सभी ने इस पर नाराजगी जताई। 45 मिनट बाद प्रदेश अध्यक्ष को जिला अस्पताल फतेहपुर तक जाने की अनुमति दी गई।

एएसपी का कहना है कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को रोका गया था। वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने के बारे में बात कही।

इस पर उन्हें जिला अस्पताल तक जाने दिया गया। उधर, प्रदेश अध्यक्ष को मंडवा जाने से रोके जाने पर भाजपाई मुन्नू तिवारी, विजय तिवारी, लक्ष्मीशंकर आदि ने नाराजगी जताई। कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें