सलोन। ख्वाजापुर गांव के निकट सोमवार शाम को ई रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
मीरजहांपुर निवासी मोहम्मद हसन (27) पुत्र मो. असीर मुंबई में कपड़ा सिलाई का काम करते थे। पांच दिन पहले वह घर लौटे थे। शाम को वे किसी काम से बाइक से सलोन कस्बा आ रहे थे। ख्वाजापुर गांव के समीप ई रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में मो. हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।