फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा भांव बाजार, एक प्लाटून पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव में धार्मिक स्थल पर मवेशी का शव फेंकने के मामले में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं घटना के विरोध में भाव बाजार बंद रहा। सुरक्षा के मद्देनजर एक प्लाटून पीएसी भी गांव में तैनात की गई।
विज्ञापन

भांव गांव के बाहर स्थित धार्मिक स्थल के पास शनिवार की शाम मवेशी का कटा शव फेंक दिया गया था। इसकी जानकारी होने पर मंदिर परिसर में भारी संख्या में लोग एकजुट हो गए थे। सभी हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अफसरों ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देते हुए मामले को शांत कराया था। रविवार को घटना के विरोध में बाजार बंद रहा। स्थानीय पुलिस के साथ ही एक प्लाटून पीएसी भी तैनात कर दी गई। सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी, ट्रेनी सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू किया था। कई संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था। ट्रेनी सीओ ने बताया कि मामले में अज्ञात में केस दर्ज किया गया था। जांच में गांव के ही खालिद समेत तीन लोगों का नाम प्रकाश में आया है। इसमें से खालिद को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। गांव का माहौल अब पूरी तरह से शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें