फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। दो युवतियों के सिर में गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा घूरनपुर गांव निवासी क्रांति और सुकांति के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार को दोपहर दोनों युवतियों की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें क्रांति, सीमा, सुकांति, गुडिय़ा मारपीट में घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना पूरे साहबजादा पीरा नगर की है। नाली के विवाद को लेकर शुभम यादव ने महिला रीता देवी और श्रीमती को लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। इसी तरह टिकरिया भांट निवासी राम आधार ने परिवार की सुशीला को बेहरमी को पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें