फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों पर रोक

Tue, 25 Nov 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए बैरियर के पास खड़ी पुलिस। 
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या में आयोजित श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत 25 और 26 नवंबर को अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। वाहनों का रूट डायवर्जन होगा।
विज्ञापन


कानपुर नगर और उन्नाव की तरफ से रायबरेली होकर अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का पूर्णरूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से आने वाले भारी वाहन मौरावां जनपद उन्नाव मार्ग से गुलरिया चौकी थाना मौरावां जनपद उन्नाव से दोसड़का, गुरुबख्शगंज चौराहे से बाएं मुड़कर बछरावां रोड होते हुए पश्चिम गांव चौराहे से थाना बछरावां से हैदरगढ़ ओवरब्रिज होकर महराजगंज होते हुए हलोर चौराहे से होकर हैदरगढ़ (बाराबंकी) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़कर गंतव्य की ओर जाएंगे।

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से रतापुर चौराहे से होकर अयोध्या जाने वाले भारी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। फतेहपुर-प्रयागराज से आने वाले भारी वाहन सारस चौराहे से दाहिने मुड़कर सुल्तानपुर रोड पर अमेठी की तरफ जाएंगे, जो बहादुरपुर चौराहे थाना जायस से बाएं मुड़कर मोहनगंज जाएंगे।
विज्ञापन


लखनऊ की तरफ से भारी वाहन बछरावां से हैदरगढ़, बाराबंकी से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़कर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे। यातायात प्रभारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि 24 नवंबर रात 12 बजे से वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें