फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज बोरियां गिनवाकर लौटे अफसर, नहीं मिली खामियां

Sat, 28 Nov 2015 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान अफसर महज अनाज की बोरियां ही गिनवाने में व्यस्त रहे। किसी को कहीं पर कोई कमी नहीं मिली।शासन की ओर से अनाज वितरण में धांधली रोेकने के लिए लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में आए फरमान के तहत तीन चरणों में अनाज वितरण का सत्यापन होना है। पहले चरण में उठान के दौरान डीएम की ओर से गठित कमेटी के अधिकारियों को गोदाम में अनाज उठान के दौरान करना होता है।

डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रमेश कुमार, रविंद्र सिंह और पूर्ति निरीक्षक मधुरिमा सिंह के साथ लालगंज, खीरों और सरेनी के अनाज गोदामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


स्टॉक रजिस्टर के साथ ही अनाज की बोरियों की गिनती भी कराई। यहां तक कि कोटेदारों ने अनाज उठान संबंधी जानकारी भी हासिल की गई। लेकिन अफसरों को कहीं पर कोई कमी नहीं मिली।

जिला पूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार का कहना है कि गोदाम से कोटेदारों को पूरा अनाज दिलाया जा रहा है। इसी तरह सरकारी दुकान से वितरण के दौरान भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें