इस दौरान अफसरों ने बिल न जमा करने वाले 22 उपभोक्ताओं के घरों और दुकानों के कनेक्शन काट दिए। रविवार को गोरा बाजार उपकेंद्र में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
उपखंड अधिकारी नगर पीके सिंह के निर्देश पर अवर अभियंताओं की टीम ने अभियान चलाया। खास कर प्रगतिपुरम और तेलियाकोट उपकेंद्र के जुड़े इलाकों में टीम पहुंची। इस दौरान घरों और दुकानों के कनेक्शनों की जांच भी की।
इस दौरान टीम ने बकाया बिजली का बिल न जमा करने पर 22 उपभोक्ताओं के घरों और दुकानों के कनेक्शन काट दिए गए। एसडीओ ने बताया कि नया पुरवा, निराला नगर, प्रगतिपुरम, बस स्टेशन रोड पर 19 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
एसडीओ ने बताया कि रविवार को गोरा बाजार उपकेंद्र में कैंप लगाया जाएगा। इसमें बिलों में गड़बड़ी, मीटर खराब होने समेत उपभोक्ताओं की अन्य समस्याएं सुनी जाएंगी।
इसके अलावा अवकाश के दिन भी शहर में बिजली का बिल जमा करने वाले सभी काउंटर खुले रहेंगे। एसडीओ ने कहा कि उपभोक्ता अपने-अपने बकाए का भुगतान कर दें। अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा।